मुंबई: मीरा-भायंदर के इंद्रलोक फेज-4 में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 2 बच्चों,3 लोगों की मौत
✍️Amisha Sachan

मुंबई के मीरा भायंदर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. झुग्गियों में भीषण आग लग गई. इस हादसे में झुलसने की वजह से दो बच्चों और एक 40 वर्षीय व्यक्ति सहित कुल तीन लोगों की मौत हो गई.

झुग्गियों में आग मीरा भाईंदर के इंद्रलोक फेज-4 में लगी. आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है
आग इतनी भयानक थी कि इसकी चपेट में आने से कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट हुआ, हालांकि दमकल विभाग ने कई सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया. दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
अन्य से और खबरें

smart meter protest UP: स्मार्ट मीटर की बारात निकालकर लोगों ने जताया विरोध, वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन
30 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026
Etawah NEWS: महिलाओं और बच्चों से मारपीट पर इटावा में उबाल, लोधी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
27 अप्रैल 2026