Etawah NEWS: महिलाओं और बच्चों से मारपीट पर इटावा में उबाल, लोधी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

✍️By: Nation Now Samachar Desk
इटावा : महिलाओं और बच्चों से मारपीट पर इटावा में उबाल, लोधी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Etawah NEWS: जितेन्द्र सिंह की रिपोर्ट खबर यूपी के इटावा से है जहां पर लुहंना चौराहे स्थित हॉस्पिटल के बाहर महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है । वही इस घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इटावा के लोधी समाज सहित सर्व समाज के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वही आरोप है कि अस्पताल संचालक और स्टाफ ने लोधी समाज की महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई भी की, जिससे लोधी समाज की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।

वही घटना के बाद पीड़ित पक्ष का कहना है कि लोधी राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर माना जाता है और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद यदि उनके बच्चे और महिलाएं सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। उनका कहना है कि आज यह लोधी समाज के साथ हुई है, कल किसी अन्य समाज के साथ भी हो सकती है। इसलिए इस मामले को केवल एक समाज का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और सम्मान से जोड़कर देखा जाना चाहिए।
इसी मुद्दे को लेकर नगला बाबा, इटावा में लोधी राजपूत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें न केवल लोधी समाज बल्कि अन्य समाजों के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक में उपस्थित लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री से अपील की कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कल्याण महासभा, अवंती बाई लोधी महासभा, मिशन अवंती, सबका दल यूनाइटेड सहित कई सामाजिक संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी नवजीवन हॉस्पिटल में हुई घटना का पुरजोर विरोध किया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा पीड़ितों को आश्वासन दिया गया

बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत, अजय धाकरे, पूर्व विधायक अशोक दुबे के पुत्र अंशुल दुबे, मनोज राजपूत, राहुल राजपूत, अमित राजपूत, जगदीश लोधी, अवनीश लोधी, ऋषि लोधी, विजय लोधी, बंटी लोधी, अनिल राजपूत, आलोक राजपूत, डॉ. सोनू राजपूत सहित कई प्रमुख लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।पीड़िता सोनी और प्रत्यक्षदर्शियों ने भी अपनी पीड़ा साझा करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

Headlines से और खबरें