झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति

झांसी: बुंदेलखंड की तपती धूप और आसमान से बरसती आग के बीच जहां आम इंसान घरों से निकलने में कतरा रहा है, वहीं झांसी में जल संस्थान के ठेकेदार के जांबाज कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों लोगों की प्यास बुझाई। पिछले दो दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे छनियापुरा वार्ड संख्या 8 और 11, सैंयर गेट के निवासियों के लिए ‘नेशन नाव समाचार’ राहत की खबर लेकर आया है।

नेशन नाव समाचार के कैमरे में कैद हुई एक्सक्लूसिव तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे ठेकेदार के कर्मचारी एक गहरे और पानी से लबालब भरे गड्ढे के अंदर घुसकर मरम्मत कार्य कर रहे हैं। कीचड़ और मलबे के बीच दम घोंटने वाली स्थितियों में पाइप को जोड़ना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं था। कर्मचारियों के इस साहस और समर्पण को देखकर स्थानीय लोग भी दंग रह गए।
नेशन नाव समाचार से खास बातचीत में ठेकेदार मनोज कुमार यादव ने पूरी समस्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया:
4 इंच की मुख्य पाइपलाइन में अचानक दरार आ गई थी, जिसकी वजह से पाइप के भीतर भारी मात्रा में मिट्टी और कंकड़ फंस गया था। पूरी लाइन चोक हो चुकी थी। हमारी टीम ने जान जोखिम में डालकर कई जगह से लाइन काटी, सफाई की और अब इसे सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया है। छनियापुरा, सेंयर गेट और आसपास के इलाकों में अगले एक घंटे में पानी पहुंच जाएगा।
भीषण गर्मी में पानी न होने से जनता का हाल बेहाल था। स्थानीय निवासी अमीन खान ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया:
दो दिन हमारे लिए नर्क जैसे थे। गर्मी इतनी है कि पानी के बिना जीना मुहाल है। हम लोग पड़ोस के मोहल्लों और दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी ढोने को मजबूर थे। हमने ठेकेदार मनोज यादव को सूचित किया, जिसके बाद उनकी टीम ने युद्ध स्तर पर काम कर हमें राहत दिलाई।ठेकेदार द्वारा लाइन की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है और सप्लाई को चालू कर दिया गया है। दो दिनों के लंबे इंतजार और जल संकट के बाद, झांसी के इन प्रभावित वार्डों के निवासियों ने प्रशासन और ग्राउंड पर काम करने वाले इन ‘वॉरियर्स’ का आभार जताया है।
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026
अमेठी में एग्रो डीलर्स का अल्टीमेटम: समस्याएं नहीं सुलझीं तो प्रभावित होगी कृषि सप्लाई चेन
27 अप्रैल 2026