BiharElection2025: बीजेपी की प्रचंड जीत पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया “विकास और सुशासन की जीत”
✍️By: Nation Now Samachar Desk

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में मिली प्रचंड सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। एनडीए को मिले ऐतिहासिक जनादेश को प्रधानमंत्री ने “विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय” की जीत बताया।

पीएम मोदी ने कहा,“यह विकास और सुशासन की जीत हुई है। यह सामाजिक न्याय और जनकल्याण की भावना की जीत है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

बीजेपी और एनडीए की भारी जीत के बाद देशभर में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। बिहार में भी ढोल-नगाड़ों, पटाखों और मिठाई के साथ उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
अन्य से और खबरें

smart meter protest UP: स्मार्ट मीटर की बारात निकालकर लोगों ने जताया विरोध, वायरल हुआ अनोखा प्रदर्शन
30 अप्रैल 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026
Etawah NEWS: महिलाओं और बच्चों से मारपीट पर इटावा में उबाल, लोधी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
27 अप्रैल 2026