Bidhuna Accident-75 वर्षीय महिला छत से गिरीं, सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती

औरैया। बिधूना के लोहिया नगर में शुक्रवार को एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई। 75 वर्षीय महिला सिद्धश्री अपने घर के पीछे बने मंदिर से छत पर चली गईं और गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना उस समय हुई जब महिला मंदिर से उठकर मंजू भदौरिया के मकान की छत पर आईं। वहां उन्होंने किराएदार सुषमा से कुछ कहा, लेकिन डर के कारण सुषमा अपने बच्चे को लेकर घर के अंदर चली गईं। इसके बाद महिला रोडवेज कंडक्टर रिंकू सेंगर के प्लाट की बाउंड्री की ओर उतरने लगीं। इस दौरान उनका हाथ फिसल गया और वे पक्की गली में गिर गईं।Bidhuna Accident-75 वर्षीय महिला छत से गिरीं, सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
#बिधूना: 75 वर्षीय महिला छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल
— NATION NOW समाचार (@nnstvlive) September 6, 2025
महिला सिद्धश्री मंदिर से नई छत पर पहुंची, बंदरों के हमले से बचने के लिए पड़ोस की छत पर चढ़ीं
छत से उतरने के प्रयास में हाथ फिसला और पक्की गली में जा गिरी
करीब दो मिनट तक बेहोश पड़ी रहीं, मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और… pic.twitter.com/aZkSo9q7TB
महिला को तुरंत पड़ोसियों और परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज और टांके लगाने के बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए रिम्स सैफई रेफर किया गया। Bidhuna Accident-
महिला के पुत्र उपेंद्र भदौरिया ने बताया कि उनका नया मकान मंदिर के पास बन रहा था। वृद्ध महिला बंदरों के हमले से बचने के लिए छत पर चली गई थीं। उनकी हालत गंभीर है और इलाज जारी है।Bidhuna Accident-
CCTV में घटना कैद हो गई है और पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की सूचना दी है।Bidhuna Accident-
औरैया से और खबरें

UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
औरैया : पुलिस-बदमाश मुठभेड़: फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल, तीसरा गिरफ्तार
3 मई 2026
औरैया : प्रधानमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर ठगी,पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़
2 मई 2026