kanpur news – वाटर लाइन लीकेज के चलते बने गड्ढे ने शहर की रफ्तार थाम दी

कानपुर के फजलगंज इलाके में मंगलवार को वाटर लाइन लीकेज के चलते बने गड्ढे ने शहर की रफ्तार थाम दी। फायर स्टेशन के सामने मरम्मत कार्य के कारण सड़क संकरी हो गई, जिससे दिनभर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।यह स्थिति सोमवार को वाटर लाइन में लीकेज के बाद से बनी हुई है, जिसमें मंगलवार को भी कोई सुधार नहीं हो सका। जाम के अलावा वाटर लाइन लीकेज के चलते भीषण गर्मी में साउथ सिटी के कई मोहल्लों में जल संकट से आमजन परेशान हो गए। लीकेज की मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे और सड़क पर खड़ी मशीनों की वजह से विजय नगर चौराहे से दादा नगर और सीटीआई की ओर जाने वाले वाहन बुरी तरह फंस गए। वहीं दादा नगर की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई।

गलियों में भी लगा जाम
जाम से बचने के लिए लोगों ने फजलगंज की गलियों, गड़रियन पुरवा और इंडस्ट्रियल एरिया का रुख किया, लेकिन वहां भी हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए। संकरी गलियों में वाहनों का दबाव बढ़ने से लंबा जाम लग गया।
दोपहर व शाम को लगा जाम
स्थिति संभालने में ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर 12 बजे से लेकर करीब तीन बजे तक इलाके में जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने के कारण उन्हें घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि वाटर लाइन लीकेज को ठीक किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश से और खबरें

शिक्षामित्रों को पहचान और संबल दे रही योगी सरकार, 5 मई को गोरखपुर में सीएम करेंगे सम्मान
3 मई 2026
UPNEWS : चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम योगी का जताया आभार, कहा- महिलाओं को भी मिल रहा पूरा सम्मान
3 मई 2026
अमेठी :कैंसर इलाज की नई उम्मीद, लींस ऑन्कोलॉजी इंस्टिट्यूट बना क्षेत्र का पहला रेडिएशन सेंटर
3 मई 2026