White Hair: असमय सफेद बालों के पीछे के कारण और रोकथाम

आज के समय में सफेद बाल केवल बुढ़ापे की निशानी नहीं रहे। 20–25 साल के युवा भी असमय सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं। जब पहली बार आईने में सफेद बाल दिखाई देते हैं, तो चिंता बढ़ जाती है। हालांकि इसके पीछे सिर्फ प्रदूषण या गलत शैम्पू ही जिम्मेदार नहीं हैं।

1. विटामिन B-12 की कमी
बालों का पोषण केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि शरीर के अंदरूनी पोषण से तय होता है।विटामिन B-12 की कमी सफेद बालों का सबसे बड़ा कारण है।यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जो बालों के रोम तक ऑक्सीजन और पोषण पहुँचाते हैं।इसकी कमी होने पर मेलेनिन का उत्पादन कम हो जाता है, और बाल अपनी रंगत खोने लगते हैं।समाधान: B-12 युक्त भोजन (अंडा, मांस, डेयरी) या डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लेना।
2. जेनेटिक कारण
क्या आपके माता-पिता या दादा-दादी भी जल्दी सफेद हुए थे?जींस तय करते हैं कि बालों में मेलेनिन कब तक सक्रिय रहेगा।जेनेटिक कारणों को बदला नहीं जा सकता। अगर डीएनए में ‘अर्ली ग्रेइंग’ लिखा है, तो यह प्रकृति की देन है।
3. स्ट्रेस और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस
तनाव केवल मानसिक नहीं होता, शारीरिक भी होता है।शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं और ऑक्सीकरण संतुलन बिगड़ता है।धूम्रपान, प्रदूषण और जंक फूड से शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं, जो बालों के पिगमेंट सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं।इसे ऐसे समझें जैसे लोहे पर जंग लगना — बाल अंदर से ‘जंग’ खा रहे हैं।समाधान: स्ट्रेस कम करने की तकनीक अपनाएं, संतुलित आहार लें और प्रदूषण से बचाव करें।समय सफेद बाल कई कारणों से होते हैं पोषण की कमी,जेनेटिक फैक्टर,तनाव और जीवनशैली,इसलिए अगर आप सफेद बालों को रोकना चाहते हैं, तो आहार, लाइफस्टाइल और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
Healthy Lifestyle Tips से और खबरें

भारत में आम की अनोखी दुनिया: नूरजहां से फजली तक, जानिए 6 दुर्लभ और खास किस्में
3 मई 2026
AC Room Tips: गर्मी में AC में सोते हैं तो जरूर रखें पानी की बाल्टी, स्किन और सांस की दिक्कतों से मिल सकती है राहत
1 मई 2026
Overeating Watermelon Side Effects: गर्मियों में तरबूज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, डायबिटीज से लेकर पाचन तक खतरा
1 मई 2026