UP Weather Alert: यूपी के 30 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। सोमवार, 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत 30 से अधिक जिलों में बादल गरजने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में ठंड का असर अधिक बना रहेगा। खासकर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें शामिल हैं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और बिजली गिरने की स्थिति में सावधानी बरतें।
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026