कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत -कारोबारी महिला से 50 लाख रंगदारी, होटल कब्जाने की कोशिश

कानपुर- उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कानपुर में बहुचर्चित अखिलेश दुबे गैंग की काली करतूत का खुलासा हुआ है। साकेत नगर की एक महिला कारोबारी ने पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को तहरीर देकर बताया कि इस गैंग ने साल 2009 से 2011 के बीच उनसे करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी वसूली। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत
महिला कारोबारी के मुताबिक, उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बारादेवी क्षेत्र में होटल का कारोबार शुरू किया था। तभी गैंग के सरगना अखिलेश दुबे ने उनसे हर महीने दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। डर के चलते उन्होंने शुरू में रकम दी, लेकिन आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर भुगतान रोक दिया। इसके बाद गैंग ने होटल कब्जाने का प्रयास किया। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत
पहले प्रेम जाल और फिर फिजिकल रिलेशन, वीडियो और कारोबार कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत
पीड़िता का आरोप है कि गैंग के लोगों ने होटल में घुसकर मारपीट और लूटपाट की। विरोध करने पर उनके गहने तक छीन लिए। इतना ही नहीं, बदनाम करने के लिए उनके नाम से अश्लील किताबें छपवाकर लोगों में बांट दी गईं।महिला ने बताया कि गैंग ने उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की और यहां तक कि उनकी शादी के दिन कोर्ट पेशी का नोटिस भिजवाया गया। उत्पीड़न और धमकियों से परेशान होकर उन्हें साल 2013 में अपना होटल बेचना पड़ा।
अब जबकि हाल ही में “ऑपरेशन महाकाल” के तहत आरोपी अखिलेश दुबे की गिरफ्तारी हुई, पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। कानपुर अखिलेश दुबे गैंग की करतूत
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026