Red Fort Kalash Theft Case: लाल किला परिसर से करोड़ों का कलश चोरी

नई दिल्ली। देश की ऐतिहासिक धरोहर लाल किला एक बार फिर सुर्खियों में है। परिसर से करोड़ों रुपये कीमत का एक प्राचीन कलश चोरी होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है।मिली जानकारी के मुताबिक, यह कलश लाल किला परिसर के एक संरक्षित हिस्से से गायब हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुरातत्व विभाग (ASI) में हड़कंप मच गया। चोरी गए कलश का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। Red Fort Kalash Theft Case:
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।Red Fort Kalash Theft Case:
लाल किला, जिसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा प्राप्त है, भारत की पहचान और गौरव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में वहां से हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Red Fort Kalash Theft Case:
Headlines से और खबरें

रायबरेली: “ऐ मौलाना बाहर जाओ”, BJP मंत्री राकेश सचान की बात इतनी सी थी, लेकिन दिल को लगी बहुत!
3 मई 2026
झांसी: मौत के गड्ढे में उतरकर बुझाई प्यास, झांसी में 48 घंटे बाद बहाल हुई जलापूर्ति
3 मई 2026
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी: 4 मई के बाद TMC गुंडों पर कसा तंज, चुनावी माहौल गरमाया
27 अप्रैल 2026