“दाऊद इब्राहिम ने मुंबई में बम धमाके नहीं किए थे, वह आतंकवादी नहीं है”ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में

ममता कुलकर्णी ने कहा है कि “दाऊद इब्राहिम ने मुंबई में बम धमाके नहीं किए थे, वह आतंकवादी नहीं है।”
ममता कुलकर्णी का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स ने उनकी इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है, तो कुछ लोग उनके पक्ष में भी नजर आ रहे हैं। इस बयान के बाद ममता एक बार फिर से विवादों में घिर गई हैं।
पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 90 के दशक में हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक थीं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन बाद में फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली। लंबे समय तक मीडिया से दूर रहने के बाद अब वह अपने दाऊद इब्राहिम पर दिए बयान से फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
वीडियो में ममता कहती नजर आ रही हैं कि “दाऊद इब्राहिम को बेवजह आतंकवादी कहा गया। असली सच्चाई कोई नहीं जानता। वह मुंबई बम ब्लास्ट का जिम्मेदार नहीं था।”उनका यह वीडियो सोशल मीडियापर तेजी से फैल रहा है। कई यूजर्स ने इसे “संवेदनशील मामला” बताते हुए एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि कुछ ने इसे उनकी निजी राय बताया।
हालांकि, अभी तक इस बयान पर किसी सरकारी या पुलिस अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, इस बयान से एक बार फिर मुंबई बम ब्लास्ट जैसे पुराने जख्म ताज़ा हो गए हैं।
bollywood news से और खबरें

नीसा देवगन के बर्थडे पर भावुक हुए अजय देवगन, बोले– ‘तुम्हारी मुस्कान हमेशा दिल में रहती है’
22 अप्रैल 2026
Dhurandhar 2 review controversy: आदित्य धर ने प्रभास को बताया ‘लीजेंड’, धुरंधर 2 रिव्यू के बाद पैन इंडिया स्टार पर चर्चा तेज
12 अप्रैल 2026
सारा अर्जुन ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती दर्शन, पिता-माता संग लिया आशीर्वाद
11 अप्रैल 2026